inshorts

पतियों को छोड़कर दो महिलाओं ने यूपी में आपस में की शादी

देवरिया (उत्तर प्रदेश) के एक मंदिर में दो शादीशुदा महिलाओं ने अपने शराबी पतियों को छोड़कर गुरुवार को आपस में शादी कर ली। इंस्टाग्राम के ज़रिए गोरखपुर की दोनों महिलाएं एक-दूसरे से मिली थीं। महिलाओं ने बताया कि उनके पति शराब के नशे में उन्हें प्रताड़ित करते थे व उनके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे।