पत्रकार ने मादुरो ऑपरेशन को लेकर ट्रंप को सुबह 4:30 बजे किया फोन, उन्होंने 3 रिंग में उठाया कॉल
न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकार टायलर पेजर ने बताया है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने का दावा किए जाने के महज 10-मिनट बाद सुबह 4:30 बजे ट्रंप को फोन किया था। पेजर के मुताबिक, ट्रंप ने तीन रिंग में कॉल उठा लिया और फोन करने पर कोई नाराज़गी भी नहीं जताई।