लाहौर (पाकिस्तान) में एक पत्रकार ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से कहा, "हम चाहते थे चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का फाइनल लाहौर में हो।" इसपर शुक्ला ने कहा, "इसके लिए ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ जीतना चाहिए था लेकिन चूंकि वे हार गए इसलिए फाइनल दुबई में होगा।" दरअसल, शुक्ला दूसरे सेमीफाइनल के लिए लाहौर गए थे।