योग गुरु बाबा रामदेव ने अगले 5-वर्षों में पतंजलि समूह की चार कंपनियों के लिए आईपीओ लाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगले 5-7 सालों में ग्रुप का कारोबार ₹1 लाख करोड़ के पार होगा। शेयर बाज़ार में पतंजलि समूह की 4 कंपनियों- पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफस्टाइल के सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।