पतली हवा और ज़्यादा नमी ने भूटान को भारत की E20 पेट्रोल सप्लाई ठुकराने पर कैसे किया मजबूर?
भूटान ने एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के लिए उचित भंडारण सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए भारत के E20 पेट्रोल खरीदने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, भूटान अपने अधिकांश ईंधन का भंडारण पहाड़ी इलाकों में करता है, जहां अधिक नमी और पतली हवा के बीच ईंधन में वातावरण की नमी को प्रवेश करने से रोकना बेहद मुश्किल होता है।