राजस्थान के कोटा में लड़कियों जैसी पतली आवाज़ वाले एक 17-वर्षीय लड़के का ऑपरेशन कर उसकी आवाज़ ठीक कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, लड़कियों जैसी पतली आवाज़ के कारण लड़के का मज़ाक उड़ाया जाता था। वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी का नाम प्यूबरफोनिया है जिसमें उम्र के साथ आवाज़ में कोई बदलाव नहीं होता है।