पता नहीं मैं ट्विटर को खरीद पाऊंगा या नहीं, मेरे पास दूसरा प्लान भी है: एलन मस्क

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की पेशकश करने के बाद कहा है कि वह नहीं जानते कि 'इसे वाकई हासिल कर पाएंगे या नहीं।' एक टेड इवेंट में मस्क ने कहा कि अगर ट्विटर ने उनका प्रस्ताव ठुकराया तो उनके पास दूसरा प्लान भी है। उन्होंने ट्विटर को $43 अरब में खरीदने की पेशकश की है।