पति की चेतावनी के बावजूद पत्नी का अन्य पुरुष को सीक्रेट कॉल्स करना वैवाहिक क्रूरता: एचसी

केरल हाईकोर्ट ने एक कपल का तलाक मंज़ूर करते हुए कहा है, "पति की चेतावनी की अवहेलना कर पत्नी द्वारा किसी अन्य पुरुष को बार-बार...वह भी ऑड समय में फोन कॉल करना वैवाहिक क्रूरता की श्रेणी में आता है।" हालांकि, कोर्ट ने कहा कि फोन कॉल के सबूत पत्नी का व्यभिचार साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।