पति की मौत के बाद कई बार रेप करने वाले रिश्तेदार की दिल्ली में 20 वर्षीय महिला ने की हत्या
दिल्ली पुलिस ने 20-वर्षीय रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में 20-वर्षीय महिला व उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। महिला के अनुसार, इस साल जनवरी में उसके बीमार पति की मौत के बाद रिश्तेदार ने कई बार उसका रेप किया और वह उससे बदला लेकर छुटकारा पाना चाहती थी। मृतक का शव रविवार को मिला था।