दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके की एक सोसायटी में 52-वर्षीय नेहा नामक महिला ने बिल्डिंग की 5वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, नेहा बिल्डिंग में अपने पति धरम वर्मा के साथ रहती थीं और पति-पत्नी अलग होना चाह रहे थे। बकौल पुलिस, सुसाइड से पहले नेहा ने पति को 'आई लव यू' मेसेज भेजा था।