पति ने यूपी में नवविवाहित महिला का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंपा
रामपुर (यूपी) में नवविवाहित शख्स द्वारा गांव में पंचायत के दौरान अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथ में सौंपने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की कुछ महीने पहले उसकी मर्ज़ी के खिलाफ शादी हुई थी लेकिन उसने प्रेमी से बातचीत जारी रखी थी और हाल ही में वह प्रेमी के घर पर पकड़ी गई थी।