पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ सेक्स पर बैन से पर्यटक नहीं होंगे प्रभावित: इंडोनेशिया

बाली के गवर्नर वायन कोस्टर ने कहा है कि इंडोनेशिया आने वाले पर्यटकों पर पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ सेक्स पर बैन वाला कानून लागू नहीं होगा। गौरतलब है, इंडोनेशिया के एक नए कानून में पति या पत्नी के अलावा किसी और के साथ सेक्स करने पर एक साल तक की जेल का प्रावधान है।