पति-पत्नी ने यूपी में लगाई फांसी, वज़न अधिक होने के चलते रस्सी टूटने से बची पत्नी की जान

आगरा (उत्तर प्रदेश) में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने पेड़ पर रस्सियां बांधकर कथित तौर पर एकसाथ फांसी लगा ली थी और पति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला का वज़न ज़्यादा होने की वजह से उसकी रस्सी टूट गई थी और उसकी जान बच गई थी। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।