झारखंड के एक शख्स ने पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) में कथित तौर पर ₹17 लाख के सोने के आभूषण दान किए हैं। पत्नी ने अपनी मौत से पहले मंदिर में सोना दान करने की इच्छा जताई थी। बकौल रिपोर्ट्स, 28 जून-15 अक्टूबर तक मंदिर को दान व अन्य माध्यमों से ₹23.03 करोड़ मिले।