inshorts

पत्नी की गैर-इरादतन हत्या के मामले में सज़ा काटने के बाद शख्स ने पुणे में खोला सैलून

पंढरपुर (महाराष्ट्र) के संतोष अतकर (40) नामक शख्स ने पत्नी की गैर-इरादतन हत्या के मामले में पुणे की येरवडा जेल में सज़ा काटने के बाद सांगली में सैलून शुरू किया है। उसने पुणे के एक एनजीओ व राजकीय कारागार विभाग की मदद से यह सैलून खोला है। 2013 में मुकदमा शुरू होने के बाद वह 2016 में जेल आया था।