पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में यूके में भारतीय मूल के शख्स को हुई उम्रकैद

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय मूल के अनिल गिल को अपनी पत्नी रंजीत की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कम-से-कम 22 साल जेल में गुज़ारने के बाद अनिल को परोल मिल सकेगी। अनिल को इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था और उसने अपना जुर्म कुबूला है।