पत्नी के धोखा देने के सबूत देखकर मेरी नींद उड़ गई थी: इटली के पूर्व फुटबॉलर टोट्टी

इटली के पूर्व फुटबॉलर फ्रांचेस्को टोट्टी ने जुलाई 2022 में अपनी पत्नी इलारी ब्लासी से अलग होने को लेकर बताया है कि इलारी द्वारा धोखा दिए जाने का सबूत देखने के बाद उनकी नींद उड़ गई थी। उन्होंने आगे कहा, "मैं डिप्रेशन में चला गया था…मुझे नींद नहीं आती थी…मैं सिर्फ दिखाता था कि...सब कुछ ठीक है...लेकिन ऐसा नहीं था।"