पत्नी के लिए 6 माह से लीव विदाउट पे पर हूं: एशियन गेम्स में कांस्य विजेता प्रीति के पति

एशियन गेम्स-2022 में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज़ इवेंट में कांस्य पदक जीतने वालीं ऐथलीट प्रीति लांबा के पति व कोच विक्की तोमर ने 'जनसत्ता' से बातचीत की है। उन्होंने कहा, "मैं भी ऐथलीट था...प्रीति पर ध्यान देने के लिए खेल छोड़ दिया। रेलवे कर्मी हूं, छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं। 6-माह से लीव विदाउट पे (अवैतनिक छुट्टी) पर हूं।"