बेंगलुरु के एक शख्स को मुंबई पुलिस ने अकासा एयर को फोन कर उसकी फ्लाइट में बम होने का झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स की पत्नी को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो गई थी इसलिए वह फ्लाइट डिले करवाना चाहता था। दोषी पाए जाने पर शख्स को 7 साल की सज़ा हो सकती है।