पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध रेप नहीं, उसकी सहमति महत्वहीन है: एमपी हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पत्नी संग अप्राकृतिक यौन संबंध को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज कर कहा है, "कानूनी रूप से विवाहित पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध...अपराध नहीं है।" न्यायालय ने कहा, "अगर यह कृत्य 15 साल की उम्र से ऊपर की पत्नी के साथ किया गया है तो पत्नी की सहमति महत्वहीन हो जाती है।"