पत्नी के साथ तस्वीर लेने के दौरान 800 फीट ऊंचे पर्वत से नीचे गिरा अमेरिकी शख्स, हुई मौत
न्यू हैम्पशा (अमेरिका) में ट्रेकिंग के दौरान 800 फीट ऊंचे पर्वत पर पत्नी के साथ तस्वीर लेने के दौरान शख्स नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। शख्स का शव माउंट विलर्ड की समिट से तकरीबन 300 फीट नीचे मिला। यह घटना 3 दिसंबर को हुई थी और बर्फीली परिस्थितियां होने से शख्स की पत्नी नीचे नहीं जा सकी।