inshorts

पत्नी के साथ रहने के लिए नहीं तैयार शख्स ने गाज़ियाबाद के थाने में काटी अपनी कलाई व गला

गाज़ियाबाद (यूपी) के थाने में ओमप्रकाश (30) नामक शख्स ने बुधवार को अपनी पत्नी के साथ नहीं रहने की इच्छा जताते हुए अपना गला और कलाई काट ली। बकौल पुलिस, शख्स का 3 वर्षों से एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध है जिसे लेकर ओमप्रकाश और उसकी पत्नी के बीच शनिवार को कहासुनी हुई और वह घर से चला गया।