पत्नी को पीटने के बाद एमपी के शख्स ने उसे पेशाब पीने को किया मजबूर, हुआ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक महिला ने अपने पति पर उसके साथ मारपीट करने और उसे पेशाब पीने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने पहले भी उसे जलाने की कोशिश की थी लेकिन उसने इसकी शिकायत नहीं की थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।