पत्नी ने गलती से पैक कर दिए थे: पुणे एयरपोर्ट पर 12 कारतूस के साथ पकड़ा गया यात्री
पुणे एयरपोर्ट (महाराष्ट्र) पर मंगलवार सुबह सामान में 12 ज़िंदा कारतूस मिलने पर 45-वर्षीय यात्री को प्रयागराज की फ्लाइट लेने से रोक दिया गया और सीआईएसएफ ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बकौल पुलिस, सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले शख्स ने हथियार संबंधी सभी लाइसेंस पेश किए और बताया कि पत्नी ने गलती से बैग में कारतूस पैक कर दिए थे।