कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक ऑटो चालक की कथित तौर पर हत्या करने को लेकर एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार है। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसपर उसने सीमेंट स्लैब और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से मृतक के खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।