बैंक अधिकारी की मुंबई में पत्नी-बेटे ने की हत्या, खुदकुशी दिखाने के लिए इमारत से फेंका शव

मुंबई में शुक्रवार को 54-वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी व बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। बकौल पुलिस, शख्स के घर खर्च न देने और अकसर झगड़ा करने के कारण उसकी हत्या की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।