inshorts

पत्रकार ने कहा- आइकिया ने मणिपुर निवासी पत्नी के साथ किया नस्लभेद; कंपनी ने दिया जवाब

एक पत्रकार ने हैदराबाद के आइकिया स्टोर पर नस्लभेद का आरोप लगाया है। पत्रकार ने लिखा कि सिर्फ मणिपुर की रहने वालीं उनकी पत्नी को ही रोककर खरीदे गए सामान की तलाशी ली गई। घटना पर तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव ने कहा कि यह 'भयावह और बिल्कुल अस्वीकार्य' है। वहीं, आइकिया ने कहा कि यह 'अनिवार्य बिलिंग प्रोटोकॉल' था।