एक पत्रकार ने ट्रेन से निकालकर प्लैटफॉर्म पर पार्सल फेंके जाने का वीडियो शेयर कर ट्वीट किया था, "आपके पार्सल को रेलवे वाले इस तरह हैंडल करते हैं।" रेलवे ने बताया, "यह गुवाहाटी स्टेशन...का मार्च 2022 का वीडियो है...पार्सल हैंडल कर रहे लोग पार्सल स्पेस ठेके पर लेने वाली पार्टी के लोग हैं।" पत्रकार ने वीडियो डिलीट कर दिया है।