inshorts

पत्रकार रवीश तिवारी का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

द इंडियन एक्सप्रेस के चीफ ऑफ नैशनल ब्यूरो पत्रकार रवीश तिवारी का निधन हो गया है। आईआईटी बॉम्बे और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रवीश ने इंडिया टुडे और द इकोनॉमिक टाइम्स में भी काम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, "नियति ने रवीश तिवारी को समय से पहले छीन लिया।"