पद्मश्री पुरस्कार विजेता जादव पायेंग द्वारा बनाए गए असम के जंगल में बदमाशों ने लगाई आग
'फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर पद्मश्री पुरस्कार विजेता जादव पायेंग द्वारा असम में बनाए गए जंगल 'मोलाई कटौनी' में बदमाशों ने आग लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार, आग से 5,500 से अधिक पौधे जल गए और कीड़े-मकोड़े व दूसरे छोटे जानवर मारे गए हैं। हालांकि, इससे किसी इंसान के हताहत होने की खबर नहीं है।