पद्मश्री से सम्मानित वृक्ष माता तुलसी गौड़ा का हुआ निधन
पद्मश्री से सम्मानित वृक्ष माता तुलसी गौड़ा का 86 साल की उम्र में सोमवार को उत्तर कन्नड़ ज़िले के अंकोल तालुका स्थित उनके गृह गांव हंनाली में निधन हो गया। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। तुलसी गौड़ा को उनके वृक्षों के प्रति अद्भुत प्रेम और समर्पण के लिए 'वृक्ष माता' के रूप में जाना जाता था।