पद से हटाए गए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल, पार्टी ने वापस लिया समर्थन

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ शनिवार को कोरिया की संसद में दूसरा महाभियोग प्रस्ताव पास हो गया जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया है। गौरतलब है, यून की पार्टी ने उनसे अपना समर्थन वापस ले लिया था जिसके बाद प्रस्ताव को 300 में से 204 सांसदों का समर्थन मिलने पर पास कर दिया गया।