सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शांति देवी का 16 जनवरी की रात ओडिशा के रायगड़ ज़िले के गुनुपुर में उनके आवास पर निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "उन्हें गरीबों और वंचितों की आवाज़ के रूप में याद किया जाएगा...उन्होंने दुखों को दूर करने...एक स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज...बनाने के लिए...निस्वार्थ भाव से काम किया।"