पद्मश्री पुजारी को आईसीयू में डांस के लिए मजबूर करने की आरोपी नोटिस के बावजूद नहीं हुई पेश

ओडिशा में पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी को आईसीयू में डांस करने के लिए मजबूर करने की आरोपी समाजसेवी ममता बेहरा नोटिस के बावजूद मंगलवार को अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं हुई। हालांकि, उन्होंने नोटिस का लिखित जवाब दिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद परजा आदिवासी समुदाय ने कार्रवाई की मांग की थी।