inshorts

पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी को आईसीयू में जबरन डांस कराए जाने का वीडियो सामने आया

ओडिशा में पद्मश्री से सम्मानित कमला पुजारी (71) को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता ममता बेहरा द्वारा आईसीयू में जबरन डांस कराने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बेहरा उन्हें सहारा देकर अपने साथ डांस कराती दिख रही हैं। कमला पुजारी ने कहा, "मैं...डांस नहीं करना चाहती थी...मैंने बार-बार इनकार किया लेकिन वह...नहीं मानीं।"