पद्मश्री से सम्मानित किए जाने के एलान के बाद सुपर 30 के फाउंडर आनंद ने दी प्रतिक्रिया
पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए जाने के एलान के बाद सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने कहा है, "सरकार का आभार।" उन्होंने कहा, "लगा कि आसमान से मेरे स्वर्गीय पिताजी...मुस्कुराते हुए मुझे देख रहे हैं और कह रहे हों कि बेटा...अपने अंतिम सांस तक कुछ ऐसा प्रयास करो ताकि पैसे के अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं छूटे।"