पद्मश्री से सम्मानित गुरमत संगीत उस्ताद करतार सिंह का निधन, पंजाब सीएम ने जताया शोक
पद्मश्री से सम्मानित गुरमत संगीत के उस्ताद प्रोफेसर करतार सिंह का रविवार को 94-साल की उम्र में लुधियाना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरमत संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें दिसंबर-2021 में पद्मश्री से नवाज़ा गया था।