पद्मश्री से सम्मानित मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का हुआ निधन

पद्मश्री से सम्मानित मशहूर कार्टूनिस्ट नारायण देबनाथ का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को 97-वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें पिछले साल दिसंबर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।