एमपी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, 2 की हुई मौत
मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देवेंद्र नगर बांध में 5 दोस्त डूब गए। हादसे में आयुष अग्रवाल (18) और कृष्णा सोनी (25) की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों युवक प्रतिमा के नीचे दबने से दम घुटने से मरे। गौरतलब है कि मछुआरों ने तीन युवकों को बचा लिया है।