पन्नू की हत्या की साज़िश के आरोपी ने पेशी से मांगी छूट, कहा- मेरी जान को खतरा है

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के मामले में अमेरिका द्वारा आरोपी बनाए गए भारतीय विकास यादव ने दिल्ली के कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि उन्हें सुनवाई में हाज़िर होने से छूट दे दी जाए। विकास का दावा है कि उनकी सारी डिटेल्स बाहर आ गई हैं और उनकी जान पर खतरा बना हुआ है।