अमेरिका से डिपोर्ट हुए होशियारपुर (पंजाब) निवासी हरविंदर सिंह ने कहा है कि वह बीते अगस्त में अमेरिका रवाना हुए थे। उन्होंने 'डंकी रूट' को लेकर कहा, "हमने पहाड़ों को पार किया। हमारी बोट समुद्र में डूबने ही वाली थी लेकिन हम बच गए।" बकौल सिंह, उन्होंने पनामा के जंगल में एक शख्स को मरते हुए देखा था।