अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा निर्वासित किए गए भारत समेत कई देशों के करीब 300 लोगों को कथित तौर पर पनामा के एक होटल में हिरासत में रखा गया है। बकौल अधिकारी, प्रवासी अपने देश लौटना नहीं चाहते और होटल के कमरों की खिड़कियों पर इन्होंने 'मदद करें'...'हम अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं' जैसे संदेश लिखे हैं।