inshorts

पनीर और मोमो सॉस के साथ शख्स ने बनाया भटूरा पिज़्ज़ा, वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली में एक शख्स ने छोले के साथ खाए जाने वाले भटूरे को पिज़्ज़ा बेस की तरह इस्तेमाल करते हुए 'भटूरा पिज़्ज़ा' बनाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। लोगों ने दावा किया है कि शख्स ने इसमें पनीर के साथ ही मोमो सॉस भी मिलाया है। एक यूज़र ने लिखा, "भाई को इंडिया और...इटली वाले मिलकर खोज रहे हैं।"