पटना (बिहार) में बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण नहीं की है। उन्होंने कहा, "पप्पू यादव ने अपनी पार्टी 'जाप' का कांग्रेस में विलय नहीं किया था।" बकौल आलोक, पप्पू यादव की सदस्यता की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।