पब्लिक वॉशरूम में हैंड ड्रायर से बढ़ रहा बैक्टीरिया फैलने का खतरा: स्टडी
पब्लिक वॉशरूम में हैंड ड्रायर से बैक्टीरिया फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कनेक्टिकट और क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में पाया गया कि ड्रायर के पास रखी पेट्री डिश में 254-बैक्टीरिया की कॉलोनियां बनी थीं जबकि ड्रायर बंद करने पर बैक्टीरिया न के बराबर थे। ड्रायर की तेज़ हवा बैक्टीरिया को कपड़ों और आसपास की जगहों पर फैला देती है।