बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को एक 17-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर पबजी का एक गेम हारने के बाद खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों ने दावा किया कि पबजी का हर गेम हारने के बाद वह उदास हो जाता था। हालांकि, पुलिस का मानना है कि लड़के ने एक लड़की द्वारा उसका प्रपोज़ल ठुकराने के बाद ऐसा किया।