परीक्षा में कम नंबर आने पर 'पापा मिशन पर जा रही हूं' नोट लिखकर UP में हॉस्टल से भागी लड़की
लखनऊ (यूपी) में इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रही एक छात्रा हॉस्टल से भाग गई जिसे पुलिस ने बरामद कर परिजन को सौंप दिया है। बिहार निवासी छात्रा ने भागने से पहले पर्ची छोड़ी थी जिसमें उसने लिखा था कि 'पापा मैं मिशन पर जा रही हूं...परेशान मत होना'। बकौल छात्रा, परीक्षा में कम नंबर आने पर वह भागी थी।