परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर यूपी में LLB की छात्रा ने चीफ प्रॉक्टर को जड़ा थप्पड़

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के डीएस कॉलेज में 3-दिन पहले परीक्षा में नकल करते समय पकड़े जाने के बाद एलएलबी की एक छात्रा ने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया और कहा कि 'तुमने मेरी बेइज़्ज़ती की है'। कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुसार, 7 फरवरी को चीफ प्रॉक्टर ने नकल कर रही छात्रा की कॉपी सील कर दी थी।