इंदौर (मध्य प्रदेश) के होलकर साइंस कॉलेज में परीक्षा रुकवाने के लिए प्रिंसिपल की मौत की फर्ज़ी खबर फैलाए जाने का मामला सामने आया है। सूचना देखकर लोग हैरान हो गए और कथित तौर पर कई लोग तो प्रिंसिपल के घर शोक मनाने पहुंच गए। वहीं, मामले में बीसीए विभाग के दो छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।