ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच को लेकर पिच के क्यूरेटर आइज़क मैकडोनाल्ड ने कहा है, "मैं ऐसी पिच तैयार कर रहा हूं जिसमें शानदार गति, उछाल और बेहतरीन पकड़ हो।" उन्होंने कहा कि पिच पर 10 मिलीमीटर घास छोड़ी गई है और पिच पर घास की मौजूदगी गति प्रदान करती है।